समोधा से झारखन्डेश्वर मार्ग की हालत है

21997

बछरावां रायबरेली–स्थानीय थानाछेत्र अन्तर्गत शेषपुर समोधा स्थित प्राचीन पौराणिक मंदिर झारखन्डेश्वर मार्ग की हालत बदसेबद्तर है।कईबार जनप्रतिनिधियों दृारा आश्वासन देने के बावजूद मार्ग की हालत जस की तस बनी हुई है।आधा किलोमीटर से भी कम इस मार्ग का महत्व श्रद्धालुओं के बीच बहुत आवश्यक है।यहां पर आने वाले हजारो भक्तो को मार्ग की हालत खराब होने के कारण खासा परेशानी हो रही है।पिछली सरकार मे इस मार्ग का डामरीकरण किया गया था। किन्तु बीच मे मार्ग की मरम्मत न होने के कारण दिनप्रतिदिन मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है बरसात के दिनो मे सड़क से मंदिर तक पहुंचना दूभर हो जाता है। भाजपा सरकार बनते ही वर्तमान छेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने भी आश्वासन दिया था किन्तु दोबारा कभी सुध नही ली। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग है कि इस मार्ग की मरम्मत कराकर डामरीकरण कराया जाए ।ताकि प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के मंदिर तक जाने में असुविधा न हो।

रिपोर्ट अनूप कुमार सिंह

👁 22K views
22K views
Click