युवा भाजपाइयों का भाजपा जिला संगठन के प्रमुख पदों का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी

17693

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्रीय कर्मठ युवा भाजपाईयों का भाजपा जिला संगठन क़े प्रमुख पदो का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिल रही है।

बताते चले की घोषित भाजपा जिला संगठन में जिला अध्यक्ष रामदेव पाल द्वारा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह,जिला महामंत्री सरोज गौतम एवं शरद सिंह की घोषणा प्रदेश नेतृत्व क़े निर्देश पर की । भाजपाइयों का मानना है की विधानसभा चुनाव 2017 में बछरावां से करीब 25 वर्षो बाद भाजपा का सूखा खत्म कराने एवं सांसदी चुनाव क़े दौरान वोट प्रतिशत बढ़ाने में की गयी जी तोड़ मेहनत का नतीजा तीनो युवा भाजपाइयों को जिला संगठन में प्रोन्नति क़े रुप में देखने को मिली है। दुर्दिनो में भाजपा की पतवार खेने वाले इन खेवनहारो को दी गयी जिम्मेदारी निश्चित ही आगामी पंचायती चुनावो में युवा वोटरो को भाजपाई उम्मीदवारों की ओर मोड़ने में कारगर सिद्ध होगे क्यूंकि बछरावां विधानसभा का युवा वर्ग इन तीनो भाजपाइयों की मृदुभाषी कार्यशैली एवं मेहनती व्यक्तिव की कायल दिखाई पड़ती है, जिस पर राष्ट्रवादी कवि दिनकर की रचना कोई चलता पदचिन्हों पर,कोई पदचिन्ह बनाता है बिल्कुल उपयुक्त बैठती है। फिलहाल जिला संगठन में क्षेत्र क़े तीन भाजपाइयों को स्थान मिलने से क्षेत्रीय भाजपाई मुदित है इस दौरान सुनील मौर्य, प्रिंकल सिंह, पवन साहू, अमित श्रीवास्तव, विवेक पांडेय, मनीष सिंह, शिवरमन प्रताप सिंह, अभिनव शुक्ला सहित युवा भाजपाईयों ने मुंह मीठा करा जनमेजय सिंह, सरोज गौतम, शरद सिंह को बधाई दी है।

अशोक यादव रिपोर्ट

👁 17.7K views
17.7K views
Click