वीर अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राना बेनी माधव सिंह की धरा पर स्वच्छता अभियान

23278


66 वी यूपी बटालियन एनसीसी रायबरेली की इकाई इंटर कॉलेज शंकरपुर ने चलाया स्वच्छ भारत के अन्तर्गत स्वच्छता कार्यक्रम

जगतपुर (रायबरेली)

स्वच्छ भारत अभियान के तहत 66 वी यूपी बटालियन एनसीसी रायबरेली के दिशा निर्देशन पर राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर की एनसीसी यूनिट के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार और 20 कैडेटों ने जॉगिंग के दौरान कैडेटों ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए प्लास्टिक के अपशिष्ट थैलियों को इकट्ठा किया।गांवो में घूम-घूम कर नारे लगा। लोगो को जागरूक किया।”प्लास्टिक को हटाना है भारत को स्वच्छ बनाना है” जैसे नारे लगाए। कालेज के प्रधानाचार्य श्री देवीशंकर वर्मा ने कैडेटों के इस कार्य की सराहना की साथ ही ग्रामीणों से अपील की खुले में प्लास्टिक अपशिष्ट जैसे पदार्थ ना छोड़े। ऐसे पदार्थों को नष्ट कर दें। इस मौके पर कमलाकांत त्रिपाठी,संतोष अभिनेश सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

अनुज मौर्य /मनीष श्रीवास्तव

👁 23.3K views
23.3K views
Click