रायबरेली में झोलाछाप डॉक्टर की वजह से व्यक्ति की गई जान

10212

रायबरेली में एक झोलाछाप डॉक्टर की काली करतूत सामने आई है, डॉक्टर ने इलाज करवाने आये दंपत्ति को न सिर्फ पीटा बल्कि जब वह घायल अवस्था में इलाज के लिए एम्बुलेंस से जा रहे थे, तो डॉक्टर ने एम्बुलेंस में घुसकर कैंची से गले पर हमला करते हुए हत्या की कोशिश की, हमले में घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल बछरांवा थाना क्षेत्र के रानी खेड़ा में रहने वाले अनिल और नीतू का आरोपी झोलाछाप डॉक्टर आशीष के यहां इलाज चल रहा था, पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपी डॉक्टर आशीष ने पीड़ित दंपति को जमकर पीट दिया, जिससे दंपति लहूलुहान हो गए जिसके बाद 108 एम्बुलेंस से पीड़ित दंपति इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे तभी आरोपी डॉक्टर ने फिर एम्बुलेंस में चढ़कर कैची से युवक के गले हमला बोल दिया जिससे उसका गला कट गया, पीड़ित दंपति किसी तरह थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।

 

रायबरेली
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया बल्कि आरोपी डॉक्टर को भी हिरासत में ले लिया है, पीड़ित दंपति का आरोप है कि डॉक्टर आशीष के यहां इलाज चलता था, पैसे के लेनदेन में डॉक्टर आशीष उनके घर आया और छेड़छाड़ करने लगा, जिसका विरोध किया गया तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट अभय प्रताप सिंह

👁 10.2K views
10.2K views
Click