ई-चालान कहीं बन न जाए जिम्मेदारों के सिर का बवाल… नहीं छूट देनी चाहिए अपने अधीनस्थों को इतनी

31936

 

जगतपुर (रायबरेली)

मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने तथा यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सरकार द्वारा वाहन चेकिंग के माध्यम से वाहन स्वामियों की सुरक्षा का बंदोबस्त किया जा रहा है। जगतपुर कोतवाली में तैनात ट्रेनी महिला कांस्टेबल द्वारा नियमों की अनदेखी करके मनमाने तरीकों से ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं। व्यापारी से लेकर आम नागरिक तक इनकी गिरफ्त में आकर परेशान है। जिम्मेदार अधिकारी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेनी महिला द्वारा वाहन चेकिंग के नए-नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं। जिसको लेकर आम से खास तक परेशान है। पीड़ित रमाकांत मिश्र निवासी उड़वा ने बताया कि बगैर का ग जात देखे ही मेरी गाड़ी का ई चालान कर दिया गया। मोबाइल पर मैसेज आने पर जानकारी प्राप्त हुई। कस्बा निवासी हरिप्रसाद, आशीष, बच्चा आदि के साथ भी इसी प्रकार से ई चालान के बाद मोबाइल पर मैसेज से जानकारी हुई। विकासखंड के संभ्रांत नागरिक ईट व्यवसाई विनोद सिंह चौराहे पर जाम लगने की वजह से अपनी गाड़ी पर बैठे थे। तथा जाम खुलने का इंतजार कर रहे थे। उनकी गाड़ी का ई चालान कर दिया गया। संबंधित विभाग द्वारा मोबाइल पर सूचना दिए जाने पर उन्हें जानकारी हुई। ट्रेनी महिला के कृत्य की चारों ओर निंदा हो रही है। क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह में बताया है कि किसी भी आरक्षी को चालान करने का अधिकार नहीं है। कोतवाल और एसआई ही अपनी आईडी से चालान कर सकता है। सवाल यह उठता है कि ट्रेनी महिला किसकी आईडी का उपयोग करके चालान करती है। जिसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है।

अनुज मौर्य /मनीष श्रीवास्तव

👁 31.9K views
31.9K views
Click