जिला मजिस्ट्रेट ने 3 गुण्डों को किया जिलाबदर

10236

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ा रूख अपनाते हुये जिला मजिस्ट्रेट डा0 रूपेश कुमार ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत धारा-3(3) के तहत कार्यवाही करते हुये जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने जिन 03 गुण्डों को जिला बदर किया है उनमें थाना फतनपुर अन्तर्गत ग्राम सिलौंधी के अभय प्रताप यादव उर्फ मुन्ना सुत रामफेर, थाना कुण्डा अन्तर्गत ग्राम सलेमपुर ददौरा के छोटेलाल सुत स्व0 बैजनाथ यादव एवं थाना उदयपुर अन्तर्गत ग्राम मंगापुर के आशीष उर्फ सोनू सुत नरेन्द्र बहादुर सिंह के नाम सम्मिलित है।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

👁 10.2K views
10.2K views
Click