किसान महिला सशक्तीकरण दिवस पर बैठक

13760

रिपोर्ट- अनूप सिंह

बछरावां रायबरेली — किसान महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर बछरावां के पौराणिक महाभारत कालीन समाधानेश्वर मंदिर पर किसानों, महिलाओं ने किसानों की समस्याओं व उनके निराकरण के बारे में बैठक आयोजित की गई। वही वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि बिल के खिलाफ किसान आन्दोलन का समर्थन भी किया। वहीं सरकार से किसानों के हित में कल्याणकारी कानून बनाने के लिए गुहार लगाई। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर खेत मजदूर यूनियन से सी.के. आजाद, राजेश कनौजिया, स्वराज अभियान से पुष्कर पाल, किसान यूनियन से श्याम लाल विश्वकर्मा, राजेश चौधरी, चंद्रपाल, महिला नेता प्रेमा देवी, पूजा, रिचा पाल, सहित ग्रामीण किसानों व महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

👁 13.8K views
13.8K views
Click