राष्ट्रपति पदक मिलने पर जताई प्रसन्नता

19385

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा


लालगंज, प्रतापगढ़। तिना चितरी स्थित ऊँ बूढे़श्वर नाथ आरएसबीएस महाविद्यालय मे शिक्षको की बैठक मे प्रबंधक डा. श्यामदुलारी सिंह के पुत्र कैप्टन वेदप्रकाश को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक मिलने पर प्रसन्नता जताई गई। ग्रुप कैप्टन वेदप्रकाश सिंह के पिता रणधीर सिंह ने बेटे की उपलब्धि को पारिवारिक संस्कार की देन ठहराया। हिन्डन वायु सेना गाजियाबाद मे तैनात कैप्टन वेदप्रकाश के सम्मान को स्थानीय क्षेत्र के लिए गौरव ठहराते हुए उनके मां और पिता का स्वागत किया गया। इस मौके पर आरडी यादव, संदीप तिवारी, रामकृष्ण मिश्र, हरि बहादुर सिंह, संध्या सिंह, जीतेन्द्र यादव, बृजेश यादव, शिखा सिंह, सुरेश शर्मा, रोहित तिवारी, आदि रहे।

👁 19.4K views
19.4K views
Click