विधवा मीनू देवी का प्रधानमंत्री आवास सूची से कटा नाम, लगाई गुहार

20990

रिपोर्ट- Durgesh Singh Chauhan

पंचायत सचिव र 20 हजार की घुस मांगने का गंभीर आरोप

डलमऊ / रायबरेली – विधवा मीनू देवी पत्नी स्वर्गीय जयकरण सिंह निवासी ग्राम कटघर थाना तहसील डलमऊ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पंचायत सेक्रेट्री पर कार्यवाही करने व प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम काटने का गंभीर आरोप लगाया है यही नहीं कार्यशैलियों से चर्चित पंचायत सचिव प्रेमपाल सिंह के द्वारा ₹20000 की घूस भी मांगी गई इंतजाम ना करने पर उनका नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची से काट दिया। पीड़िता मीनू देवी ने बताया तत्कालीन खंड विकास अधिकारी श्री राम कुमार ने गांव के निरीक्षण के दौरान उनके आशियाने को भी देखा तथा आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर आवास दिलाया जाएगा लेकिन इस बार प्रधानमंत्री आवास की सूची में उनका नाम भी था लेकिन आरोप है कि पंचायत सचिव प्रेमपाल के द्वारा घूस मांगी गई जिसका वह इंतजाम नहीं कर पाई और देखते ही देखते उसका नाम सूची से गायब कर दिया गया।

👁 21K views
21K views
Click