(मोजीम खान)
तिलोई,अमेठी-क्षेत्र के पूरे शेरू में चल रहे क्रिकेट मैच के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में पहुंचे मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद शमीम उर्फ कल्लू ने फीता काटकर फाइनल मैच का आगाज किया उन्होंने कहां की मैच के साथ ही आपसी भाईचारा और शारीरिक विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए हार जीत कोई मायने नहीं रखती है। बल्कि हार से एक सीख मिलती है। इस मौके पर आदिल रजा, कामता यादव, मोहम्मद सहीम, मोहम्मद चांद, दिलशाद अहमद, आशीष द्विवेदी, रानू मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
👁 20K views
20K views
Click


