आंखों की चमक वापस दिला रहे “अखिलेश” यादव

16208

रायबरेली – डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बेलहनी के युवा समाजसेवी अखिलेश यादव के सौजन्य से सतनाम हॉस्पिटल रायबरेली में नेत्र रोग विशेषज्ञ पूर्व सर्जन जिला चिकित्सालय रायबरेली डॉ. अनुज सिंह कुशवाहा द्वारा ग्रामसभा बेलहनी के मोतियाबिंद से ग्रसित 19 बुजुर्गों की आंखों का फेको विधि द्वारा ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के उपरांत पूर्व प्रधान बेलहनी विद्यावती यादव ने कहा कि युवा समाजसेवी अखिलेश यादव द्वारा ग्राम सभा में निशुल्क नेत्र परीक्षण के उपरांत कम लागत में मोतियाबिंद जैसे अभिशाप से मुक्ति दिलाने का जो प्रयास किया जा रहा है निश्चित तौर पर सराहनीय है।

युवा समाजसेवी अखिलेश यादव ने सभीसमाजसेवियों व नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जिससे की आम जनमानस को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

👁 16.2K views
16.2K views
Click