दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का केस

14819

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा


लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को मारने पीटने तथा जानलेवा धमकी को लेकर दो आरोपियो के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया है। लीलापुर चौकी के खरगपुर निवासी केदार गुप्ता ने दी गई तहरीर मे कहा है कि सुबह आठ बजे गांव के अतुल प्रताप सिंह तथा सुधांशु सिंह रंजिशन लाठी डंडे व फरसे से लैस होकर उसके दरवाजे आ धमके। आरोपियो ने पीडित को गाली देते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चुटहिल का स्थानीय सीएचसी मे इलाज कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अतुल समेत दो के खिलाफ धारदार हथियार से चुटहिल करने समेत कई गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है।

👁 14.8K views
14.8K views
Click