बछरावां रायबरेली स्थानीय थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग पर मोटरसाइकिल पर आ रहे दो सवारों को किसी अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार दी गई जिसके चलते एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया घटनाक्रम के अनुसार तमनपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र हरिश्चंद्र 40 वर्ष अपने एक मित्र सैंहगो निवासी राम शंकर पुत्र गोकरन के साथ मोटरसाइकिल से आ बछरावां रहे थे जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल बांदा बहराइच मार्ग पर आई किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई दोनों सड़क पर पड़े हुए थे तभी उधर से कुछ गांव के लोग निकले जिन्होंने पहचान कर तत्काल एंबुलेंस को फोन किया और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने रोहित कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा रमाशंकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया की घटना की सूचना प्राप्त हो गई है अग्रिम कार्यवाही शीघ्र की जाएगी फिलहाल पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है!
अज्ञात वाहन ने मारी दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर एक मरा, एक घायल
👁 4K views
4K views
Click


