अहमदाबाद – बरौनी एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी

26652

1 मार्च को रवाना होगी अहमदाबाद से

महोबा रूट की पहली ऐसी ट्रेन जिसमें होगी पैंट्री की सुविधा

राकेश कुमार अग्रवाल
रेलवे बोर्ड ने गुजरात के अहमदाबाद शहर से चलकर बिहार के बरौनी के लिए प्रस्तावित नई एक्सप्रेस ट्रेन को एक मार्च से चलाए जाने को हरी झंडी दे दी है . इस ट्रेन के कारण पहले से चल रही कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है . महोबा – खजुराहो होकर चलने वाली इस ट्रेन में पैंट्री की सुविधा भी उपलब्ध होगी .
ट्रेन संख्या 19483/19484 की शुरुआत अहमदाबाद से एक मार्च को जबकि बरौनी से 3 मार्च को होगी . 18 कोच की इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 , एसी थ्री टियर के 4 , स्लीपर 10 , अनारक्षित 3 , एसएलआर -1 , व पैंट्री का एक कोच होगा .
इस ट्रेन के कारण लोकमान्य तिलक मुम्बई से प्रयागराज के लिए चलने वाली तुलसी एक्सप्रेस , पटना – लोकमान्य तिलक टर्मिनस , हावडा – आगरा चम्बल एक्सप्रेस , हावडा – इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस , आसनसोल – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस , रक्सौल – लोकमान्य तिलक टर्मिनस अन्त्योदय एक्सप्रेस , मण्डुवाडीह – उधना एक्सप्रेस , मुजफ्फरपुर – वलसाड एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है .

👁 26.7K views
26.7K views
Click