प्रतिबंधित पेड़ों पर धड़ल्ले से चल रहा आरा जिम्मेदार बने बेखबर

17899

रिपोर्ट- संदीप कुमार

लालगंज – रायबरेली | लालगंज क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटान पर लगाम लगती नहीं दिख रही। खाकी व वनविभाग के जिम्मेदारों की सरपरस्ती के चलते लकड़ी ठेकेदारों के हौसले बुलंद है। प्रतिदिन प्रतिबंधित पेड़ो की लकड़ी आरा मशीनों पर पहुंच रही है लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। सोमवार को भी कैली गांव के समीप में महुआ के पेड़ों की कटान दिनभर जारी रही। दिन के उजाले में लकड़ी वाहनों में लदकर भी गई वनविभाग व पुलिस दोनों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगते जा रहे हैं। लालगंज क्षेत्र के इर्द-गिर्द हरे पेड़ों की कटान जमकर जारी है। इस क्षेत्र में कटने वाले प्रतिबंधित पेंड़ो की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां शाम होते ही कस्बे के गांधी चौराहे से होकर गुजरती हैं।चौराहे पर मौजूद खाकी वर्दी नजरअंदाज करती रहती।

👁 17.9K views
17.9K views
Click