रिपोर्ट – दीपक ‘राही’
रायबरेली – सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ से पंजीकृत जादूगर अजय एण्ड पार्टी के जादूगर अजय पाल व सहयोगी कलाकार मो नसीम एवं अजमेर अली द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया । जादू के माध्यम से प्रमुख रूप से सबको शिक्षा का समान अवसर, किसान कल्याण मिशन, मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं कोरोना के टीकाकरण के साथ ही बचाव आदि की जानकारी दी गई । राही ब्लाक के पूर्व मावि कोरचन्दामऊ एवं भदोखर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर चौधरी, अभय कुमार, आँगनबाड़ी रीता, अमिता श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया ।
अजय जादूगर ने जादू दिखाकर किया सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार
👁 13.7K views
13.7K views
Click


