ऑपरेशन मुस्कान के तहत भटके हुए बालक को प्रभारी चौकी इन्हौना थाना शिवरतनगंज द्वारा उसके परिजनों को सकुशल सौंपा गया

19042

(मोजीम खान)
तिलोई, अमेठी-आपरेशन मुस्कान के तहत दिनांक 23.03.3021 को बालक रितिक चौरसिया उम्र करीब 10 वर्ष पुत्र श्री मायाराम चौरसिया जो लढ़ाबाद स्थित सूर्यपाल इण्टर कालेज में पढ़ने गया था, जो कक्षा 04 का छात्र है । भटक कर इन्हौना चला गया । इन्हौना चौराहे पर मौजूद उ0नि0 तनुज पाल प्रभारी चौकी इन्हौना थाना शिवरतनगंज द्वारा बालक से नाम पता की जानकारी की गयी तो उसने अपना नाम रितिक चौरसिया व अपने गांव के प्रधान का नाम अर्जुन सिंह भदौरिया बताया । इसके अलावा और कुछ नहीं बता सका । आसपास के लोगों से ग्राम प्रधान का मोबाइल फोन नंबर लेकर ग्राम प्रधान से बात करके पुलिस टीम द्वारा सकुशल बालक को ग्राम प्रधान व उसके परिजन के सुपुर्द किया गया । बच्चे के परिवारीजन पुलिस को धन्यवाद दिए ।

गुमशुदा का नाम व पताः
• रितिक चौरसिया उम्र करीब 10 वर्ष पुत्र श्री मायाराम चौरसिया नि0 पूरे बैसन मजरे जैतपुर थाना शिवरतनगंज ।

तलाश करने वाली टीमः
• उ0नि0 तनुज पाल प्रभारी चौकी इन्हौना थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी मय हमराह ।

👁 19K views
19K views
Click