नशे में धुत पिता ने सात वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार

1973

रिपोर्ट- Sandeep kumar fiza

रिश्ता शर्मसार मां को हुई जानकारी आरोपी पति पर लिखाई रिपोर्ट

लालगंज रायबरेली गुरुवार की रात रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करते हुए नशे में धुत्त एक पिता ने अपनी 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुची मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया

वीओ- जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात मां व उसकी सात साल की मासूम बेटी घर मे अलग अलग बिस्तरों पर सो रही थी। देर रात नशे में घर पहुचे पिता ने दोनों को सोते हुए देख कर बच्ची को उठाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुची मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पिता को जेल भेज दिया और बच्ची का मेडिकल कराने के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया।मामले पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।बच्ची को मेडिकल कराया गया है।

बाईट- विश्वजीत श्रीवास्तव (एएसपी रायबरेली)

👁 2K views
2K views
Click