नेता नहीं बेटा चुनाव मैदान में

20016


जनता जनार्दन का सम्मान करना मेरा र्कतवय यही मेरे परिवार की पहचान राजेश सिंह उर्फ विधायक ।

ब्रेकिंग प्रतापगढ़।

मान्धाता चतुर्थ सीट से पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राजेश सिंह उर्फ विधायक ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि मैं जातिवाद, वर्गवाद व सम्प्रदाय वाद की राजनीति करने नही आया हूँ। बल्कि मान्धाता चतुर्थ क्षेत्र के मतदाताओं से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। मेरा समूचा खानदान क्षेत्र की राजनीति से हमेशा जुड़ा रहा है मुझे किसी पार्टी के समर्थन की जरूरत नही है मैं समाज को जोड़कर विकास की ओर ले जाना चाहता हूँ न कि बहुरूपिया वर्ग के जाति के नाम पर धर्म के नाम पर राजनीति करने नही आया हूँ। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना होता है कुछ बहुरूपिया धर्म के नाम पर जाति के नाम पर पार्टी के नाम पर मतदाताओं को छलने आते है और मतदाता सब को पहचानता है वह बहरूपियों पर भरोसा न कर बल्कि सुख दुख में हमेशा शामिल रहने वाले तथा जनसमस्याओं शासन प्रशासन तक पहुचाने वाले प्रत्याशी को अपना समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि मैं न तो धनबली हूँ और न ही बाहुबली हूँ न ही मैं किसी पार्टी का चिन्ह लेकर चुनाव में उतरा हूँ। मान्धाता चतुर्थ मेरा परिवार है हर परिवार का मैं बेटा हूँ तथा मुझे सभी परिवारों का स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है। अवनीश कुमार मिश्रा प्रतापगढ

👁 20K views
20K views
Click