जीत के जश्न में हाथ में दगा गोला, गंभीर रूप से घायल

16232

रिपोर्ट- Sandeep kumar fiza

जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान की जीत पर पटाखा दगाते समय एक युवक के हाथ में पटाखा दग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना के बाद प्रधान के समर्थकों में अफरातफरी मच गई। समर्थकों ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव में ग्राम प्रधान पद पर जीत मिलने के बाद प्रधान समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे। आतिशबाजी के साथ लोग झूम रहे थे। इसी दौरान गांव के मनजीत के हाथ में गोला दग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
गोला दगने से लोगों में हड़कंप मच गया। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। कोतवाल अजीत विद्यार्थी ने बताया कि इस प्रकार की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

👁 16.2K views
16.2K views
Click