बांदा बाजार में कोरोना का खौफ नहीं

35299

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

बांदा– यह नजारा बांदा शहर के मुख्य बाजार का है, कोरोना संक्रमण काल मे लाक डाउन होने के बावजूद शहर के लोगों ने जिला प्रशासन की तमाम अपीलों को नजर अंदाज करते हुये लाकडाउन को तमाशा बना लिया है, हर जगह कोरोना संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है, हजारों जानें जा रही हैं, सभी शहरों के मेडिकल कालेज, बडे-छोटे चिकित्सालय, ठसाठस भरे पडे हैं, कीडे-मकोडों की तरह लोग मर रहे हैं, दवायें आक्सीजन ढूंढे नहीं मिल रहीं, इसके बावजूद बांदा मे लोग कोरोना सम्बंधी सरकारी निर्देशों का मजाक उडा रहे हैं। शहर के जागरुक लोगों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिये जारी निर्देशों का उल्लंघन करनेे वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्ती से पेश आये, तभी बचाव संभव है।

👁 35.3K views
35.3K views
Click