महिला माँ पुलिसकर्मी बनी समाज में सबसे बड़ी हीरो

15005

सलोन रायबरेली।कोरोना संकटकाल में महिला पुलिसकर्मी समाज के नए हीरो बनकर उभरे हैं। वे लगातार विपरीत परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे हैं।पुलिस होने के साथ साथ वो माँ का भी फर्ज बखूबी अदा कर रही है।मदर्स डे पर ऐसी महिला पुलिस कर्मियों के कर्तव्यों को देश सलाम करता है।

सलोन कोतवाली में तैनात महिला हेड कांस्टेबल हरकमलजीत कौर एक बेटी की माँ भी है।कोरोना के इस भीषण संकट काल मे ये पुलिस की ड्यूटी के साथ बेटी का मनशीरत का भी पूरा ध्यान रखती है।शनिवार रात डियूटी के दौरान बेटी ने जिद की तो हरकमलजीत बेटी के जिद को टाल ना सकी।जिसके बाद पूरी ड्यूटी बेटी के साथ महिला पुलिसकर्मी ने की है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 15K views
15K views
Click