ग्राम पंचायत ऐहार में की गई लोगों की थर्मल स्कैनिंग
ऑक्सीजन माप और दवाओं का किया गया वितरण
लालगंज(रायबरेली)!ग्राम पंचायत ऐहार के नवनिर्वाचित प्रधान राजेश यादव फौजी के द्वारा ग्राम पंचायत के लोगों को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जागरूक किया जा रहा है और लोगों की थर्मल स्कैनिंग व ऑक्सीजन माप किया जा रहा है!संपूर्ण गांव को सोडियम हाइपोक्लोराइट से सेनेटाइज कराया गया जो कि वर्तमान समय में कोरोना की भयावहता को देखते हुए अति आवश्यक है!साथ ही राजेश फौजी द्वारा अपनी टीम के साथ ग्रामीणों को माॅस्क,सेनेटाइजर व बुखार की (डोलो,कालपाल) व विटामिन सी की दवा वितरित की गई व ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया!यह कोई पहली बार नहीं है कि श्री फौजी के द्वारा लोगों की मदद के लिए आगे आएं है,बल्कि पूर्व में भी क्षेत्र में कई जगह उनके द्वारा समाजसेवा से जुड़े कार्यों को संपादित किया जा चुका है!वहीं जब इस दौरान उनके सहयोगी भोला यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फौजी का कार्य ही समाजसेवा है!श्री फौजी ने कहा कि जब आज देशवासी कोरोना नामक भयंकर महामारी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि लोगों की मदद की जाए और हर संभव प्रयास किया जाए ताकि महामारी को शीघ्र ही हराया जाए व लोगों को सुरक्षित रखा जाए!जहां तक संभव होगा लगातार लोगों की हर संभव मदद करता रहूँगा! नवनिर्वाचित प्रधान राजेश फौजी के द्वारा अपनी टीम के साथ डकौली गांव समेत कई गांव में इस अभियान को चलाया गया जिसमें मुख्य रुप से भोला यादव और जितेंद्र मास्टर का पूर्ण सहयोग रहा!इस नेक कार्य को लेकर फौजी की क्षेत्र में चहुँ ओर प्रशंसा की जा रही है और उनका यह कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है!
सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट


