जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्ष से एक दर्जन लोग घायल

14635

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बख्तावरपुर मजरे आम्बा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें से दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद गांव निवासी इंद्रसेन व राधेश्याम के बीच जमीनी विवाद को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए जिससे दोनों पक्षो से दो महिलाओं सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में भर्ती कराया जहां पर खबर लिखे जाने तक उनका इलाज किया जा रहा था वहीं पर इंद्रसेन ने बताया कि उनका और राधेश्याम का जमीनी विवाद चल रहा था जिसको लेकर विवाद हुआ है कोतवाली प्रभारी डलमऊ राजेश सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 14.6K views
14.6K views
Click