बेटी के पांव में ना चप्पल थे ना ही उसके तन पर कपड़ा, सलोन थानाध्यक्ष ने निभाया अपना पुलिस मित्र का फर्ज

16067

सलोन रायबरेली।पति पत्नी की लड़ाई में एक मासूम बगैर कपड़े और चप्पल में मा के साथ थाने पहुँच गई।वही जब थानाध्यक्ष की नजर मासूम बेटी पर पड़ी तो उनका दिल पसीज गया।जिसके बाद बिटिया को नए कपड़ो के साथ चप्पल और मिठाईयां वितरित की गई।जबकि दोनो पति पत्नी को एक साथ हसी खुशी रहने के हिदायत देते हुए उन्हें थाने से रुखसत किया गया। सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढाली का पुरवा सिरसिरा निवासी राहुल पाण्डेय और उसकी संगीता पाण्डेय दोनो पति पत्नी है।लेकिन पछले कई वर्षों से इन दोनों के बीच मतभेद चल रही हैं।इसी मतभेद और आपसी खटास को दूर करने अपनी 6 साल की बेटी रिद्धि पांडे के साथ कोतवाली आई थी।इस बीच बेटी के पाव में ना चप्पल थे ना ही उसके तन पर कपड़ा।सबसे पहले थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के द्वारा बिटिया को नए कपड़े और खाने का समान दिलाया गया।इसके बाद दोनों पति पत्नी को एक साथ एक छत के नीचे रहने के लिए राजी हो गए।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पति पत्नी का आपसी सुलह कराकर बेटी को नया वस्त्र थाने से दिया गया है।वही थानाध्यक्ष की नेक पहल की सलोन क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 16.1K views
16.1K views
Click