एम्स अस्पताल के सामने निकला यमराज के पास जाने का रास्ता

22604

रायबरेली-यह नजारा एम्स हॉस्पिटल के सामने डलमऊ रोड का है जिसमें सैकड़ों अधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं लेकिन उनकी नजर इन गड्ढों पर नहीं पड़ती AIIMS के ठीक सामने डलमऊ रोड पर सड़क में बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जहां पर दिन भर में 10 से 15 लोग गिरकर चोटिल होते हैं वही वाहन चालको को गाड़ी लेकर निकलना मुश्किल हो गया है आज स्थानीय व्यापारियों की शिकायत पर AIIMS व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी सड़क पर बने गड्ढों का मुआयना किया तथा इसकी सूचना ऊपर अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही तथा जल्द अधिकारियों से मिलकर रोड बनने का आश्वासन दिया और कहा कि यदि अधिकारी लोगों ने जल्द इसमें कार्यवाही नहीं किया तो समस्त व्यापारी चंदा लगाकर सड़क पर खतरनाक गड्ढों को पटवाने का कार्य करेंगे,वही बात करी जाए pwd के अधिकारियों की तो कुम्भकर्ण की नींद सो रहे है । इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी आशीष त्रिवेदी,मयंक यादव,आजाद त्रिवेदी छोटन द्विवेदी, मनोज द्विवेदी ,विनोद पंकज अनुज सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 22.6K views
22.6K views
Click