किन्नर के घर लाखों रुपए की हुई चोरी, कस्बेवासियों में पुलिस के प्रति आक्रोश

18732

रिपोर्ट- Sandeep kumar fiza

कस्बे के अलीनगर में लाखों रुपए की चोरी गस्त पुलिस की खुली पोल चोर मस्त पुलिस पस्त

लालगंज रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले की रहने वाली हिना किन्नर के घर में दीवाल फांद कर कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व जेवर समेत लाखों का सामान पार कर किसी को कोई भनक तक नहीं लगीं चोरी की घटना होने से आसपास के मोहल्ले में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कस्बे के अलीनगर मोहल्ले में इतनी बड़ी चोरी होना गस्त पुलिस को भनक तक नहीं लगी चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए इस बात को साबित कर दिया है। कि पुलिस पस्त और चोर मस्त अब देखने वाली बात यह होगी कि इन चोरों के गिरेबान तक पुलिस पहुंचती हैं। या जांच का हवाला देकर मामले को यूं ही छोड़ देगी पुलिस के लिए यह घटना बड़ी चुनौती साबित हो रही है। वहीं पीड़िता हिना किन्नर ने बताया कि हमारे घर लाखों रुपए नगदी व जेवरात को चोरों ने पार कर दिया घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। और आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।

👁 18.7K views
18.7K views
Click