कुल देवी मां कालिका जी की‌ वार्षिक पूजा का किया गया आयोजन

11360

रिपोर्ट- Sandeep kumar fiza

मां कालिका जी की कृपा से कोरोना मुक्त है गांव गौतमन खेरा- पवन सिंह

सरेनी(रायबरेली)!कोरोना की चपेट में यूं तो पूरा विश्व है,लेकिन सरेनी क्षेत्र के गौतमन खेड़ा गांव के निवासियों का कहना है कि हमारे गांव में कोरोना का कहर नहीं है इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि माँ काली की कृपा बताई जा रही है।सोमवार को ग्राम गौतमन खेरा में वर्षों से कुल देवी कालिका मां की हो रही पारम्परिक पूजा का ग्रामवासियों ने आयोजन किया!सुबेदार रि. पवन सिंह ने बताया कि हर साल सभी ग्रामवासी मिलकर पूजा करते हैं जिसमें पहले बलि दी जाती थी पर यह प्रथा बंद कर दी गई है!इसमें हवन और गांव की परिक्रमा की जाती है!ग्राम वासियों का कहना है कि मां कालिका जी की कृपा से गांव सुरक्षित है और एक भी कोरोना पाज़िटिव केस नहीं है!इस दौरान सभी महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया!सभी लोगों ने प्रसाद लिया और विधि विधान के साथ पूजा का समापन किया गया!

👁 11.4K views
11.4K views
Click