बदहाली के आंसू रोता रहा बैरीहार का पंचायत भवन

26122

जगतपुर रायबरेली

आज हम आपको अपनी ग्राम सभा बैरीहार के पंचायत भवन को दिखा रहे हैं। पांच पंचवर्षीय बीत जाने के बाद भी आज तक किसी प्रधान ने पंचायत भवन की मरम्मत तो क्या सफ़ाई तक नहीं करवाई, आज इस पंचायत भवन का 25 वर्षों बाद दिन वापस आया है कि पंचायत भवन की साफ-सफाई की गई।
पंचायत भवन की सफाई, शिवेंद्र प्रताप सिंह, मटरू यादव ( बीडीसी) राम, और ग्राम पंचायत सदस्य श्रीनाथ सिंह, तथा जन प्रिय ग्राम प्रधान करन बहादुर सिंह की देखरेख में करवाया गया,
ग्राम प्रधान श्री करन बहादुर सिंह ने कहा है कि इस पंचायत भवन को बहुत ही जल्द एक आदर्श पंचायत भवन के रूप में निर्माण करवाया जाएगा।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

 

👁 26.1K views
26.1K views
Click