सेनेटाइजर-मॉस्क और भाप मशीन किट बांटी

16473

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। सांसद आरके पटेल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में चलाये गए अभियान के तहत बाँदा माहेश्वरी देवी चैराहे में जिलाध्यक्ष भाजपा रामकेश निषाद, सांसद प्रतिनिधि स्वदेश गौरव शिवहरे ने सेनेटाइजर मास्क भाप वाली मसीन सहित पूरी किट बांटी। स्वदेश ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में जाकर इस कार्यक्रम को किया गया और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लोगो को बचने के लिए सचेत किया और संबंधित किट सभी जगह वितरण किया गया है इस अवसर पर राकेश गुप्ता दद्दू मंडल अध्यक्ष, दिलीप गुप्ता कार्यालय प्रभारी, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष राहुल द्विवेदी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁 16.5K views
16.5K views
Click