संयुक्त कार्यवाही में 33 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा, डीएम के निर्देश में चला अभियान

16407
Imaginary photo

रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बाँदा— जिलाधिकारी बाँदा द्वारा अवैध खनन, परिवहन व ओवर लोडिंग के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जिसमे खनन विभाग ,परिवहन विभाग व राजस्व विभाग ने 33 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा है। जिन्हें सीज करके पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है ।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी बाँदा आनन्द कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में खनन विभाग ,परिवहन विभाग व राजस्व विभाग ने कनवारा रोड पर 32 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया जिन्हें सीज करते हुए कोतवाली नगर में सुपुर्द कर दिया गया वही एक ट्रक को कोतवाली देहात के पास पकड़ा गया जिसे सीज करके कोतवाली देहात के सुपर्द कर दिया गया ।

👁 16.4K views
16.4K views
Click