CBSE 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद

14777

नई दिल्ली: CBSE ( केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के मूल्यांकन और क्राइटेरिया के लिए एक कमेटी गठित की गई है. परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि CBSE समिति 10 दिनों के भीतर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के मूल्यांकन मानदंड पर रिपोर्ट सौंपेगी.

बता दें बुधवार को CBSE ने कहा था कि वह कक्षा 12 के मूल्यांकन के लिए क्राइटेरिया तैयार करने की प्रक्रिया में हैं. इसके पूरा होने के बाद वो इसे सार्वजनिक डोमेन में डाल देंगे. बता दें मंगलवार को CBSE ने 12वीं क्लास की परीक्षा रद्द कर दी थी. CBSE के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि माता-पिता, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और छात्रों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है. साथ ही सभी से अनुरोध है कि घबराएं नहीं.

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद सरकार ने मंगलवार को CBSE की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया. यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह फैसला छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘छात्रों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है.”

CBSE द्वारा 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद कई राज्य सरकारों ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है.

👁 14.8K views
14.8K views
Click