मारपीट के मामलों में रिपोर्ट दर्ज

14483

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

लालगंज (रायबरेली)। अलग अलग मारपीट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।पहला मामला कुंडवल गांव का है जहां के निवासी प्रवींण का कहना है कि खेत में मवेशी जाने की बात को लेकर प्रतिवादी अमरेंद्र,गोविंद, रामेश्वर,मनोज मारपीट करने लगे और उसके समेत बचाने दौड़ी बहन आरती व रेखा की पिटाई कर दी।दूसरे मामले में आचार्य नगर मुहल्ला निवासी मुकेश तिवारी ने अनूप व गोलू पर उसकी तथा बचाने दौड़ी बेबी की पिटाई करने का आरोप लगाया है। कोतवाल अरूण सिंह ने बताया कि दोनो ही मामलो में रिपोर्ट दर्ज की गई है

👁 14.5K views
14.5K views
Click