ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की नरसेवा अनुकरणीय : योगी आदित्यनाथ

15146

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने कोरोनाकाल में गरीबों के आंसू पोछते हुए उनके राशन, दवाई और ऑक्सीजन की व्यवस्था करते हुए जनसेवा का जो बीड़ा उठाया उसकी गूंज सत्ता के गलियारे तक पहुँच गई। जिसके बाद ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्र को बुलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उनके द्वारा किये गए जनसेवा के कार्यों को विस्तार से देखा और जी भर कर सराहना की। राजीव मिश्र ने दिन रात अथक परिश्रम कर के लाखों लोगो को सेनेटाइजर, दवाइयां, मास्क, वेपोराइजर मशीन और राशन बांट कर सेवा की लंबी लकीर खींच दी है।

मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान कहा कि जनसेवा से सदाचार का भाव आता है। जिससे कल्याण के रास्ते स्वयं खुलते हैं। बलि राजा गुरु सेवक, सदाचारी थे तभी तो भगवान वामन ने उनका उद्धार किया। सत्कर्मी के रक्षक स्वयं भगवान हैं। वो ज्ञान, रूप, बल आदि के अधीन नहीं हैं, परमात्मा तो सेवको के अधीन होते हैं। इसलिए ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों को देख कर संतोष प्राप्त होता है। इसमें मेरी जहां जिस रूप में जरूरत रहेगी मैं स्वयं यथा संभव मदद करूँगा। चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्र ने उनका आभार व्यक्त करते हुए आगे भी जनसेवा करते रहने का वचन देते हुए ह्र्दयतल से उनका आभार प्रकट किया।

विषम परिस्थियों में भी ट्रस्ट ने लौटाई मुस्कान – स्वतंत्र देव सिंह

ममता चेरिटेबल ट्रस्ट ने कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए हजारों लोगो के चूल्हे जलाकर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाने की कोशिश की। कोरोना से लड़ाई में एक योद्धा की तरह भूमिका निभाते हुए सबको समय से दवाई मास्क सेनेटाइजर भी दिए। भारतीय जनता पार्टी के स्वतंत्र देव सिंह ने कहा मैने राजीव मिश्र को एक एक व्यक्ति के लिए अस्पताल में एडमिशन से लेकर उनके इलाज तक मे जो सेवा भाव देखा है उसका मैं कायल हो गया हूँ। इन विषम परिस्थितियों में राजीव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है लोगो को इनसे सीखने की जरूरत है। समाज के लिए ट्रस्ट द्वारा छोड़े जा रहे संदेश से सकारात्मक रिजल्ट सामने आने लगे हैं।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की लकीर छू पाना भी अब सम्भव नही: सुनील बंसल

पूरे प्रदेश के साथ लखनऊ में भी जनसेवा में लगे ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने सभी छोटे बड़े चौराहों से लेकर समस्त वार्डों के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुचा कर साबित कर दिया की प्रबल इच्छा शक्ति के आगे बढ़ी बड़ी चुनौतिया भी बौनी हो जाती है। ट्रस्ट की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि राजीव मिश्रा ने इस महामारी के वक्त इतनी बड़ी चुनौती स्वीकार कर के एक बड़ी लकीर खींच दी है जिसको छू पाना अब आसान नही होगा। समाज के हर वर्ग के चहेते राजीव मिश्र ऐसी चुनौतियों से निपटने के माहिर खिलाड़ी बन चुके है। संगठन इनका आभार व्यक्त करता है।

शहर के चौराहों पर राजीव मिश्र का हो सम्मान – डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के एक बड़े और भव्य कार्य्रकम में हजारों लोगों को मास्क, वेपोराइजर एवं सेनेटाइजर बांटने के बाद रिपोर्टस टुडे से बात करते हुए कहा कि ट्रस्ट ने गरीब वंचित को जीवनदान देने के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं का जो सम्मान दिया है उसके लिए उन्हें हर चौराहे पर सम्मानित करना चाहिए। जिससे समाज मे अच्छा संदेश जाए और लोग वंचितों की मदद के लिए आगे आ सकें।

 

 

👁 15.1K views
15.1K views
Click