रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी सविता (24) पुत्री उदयनारायण ने रविवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। इसी तरह रविंद्र (35) पुत्र झल्लू निवासी पचपेड़िया थाना बदौसा ने रविवार की शाम को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। एक अन्य घटना में कालिंजर थाने के वंशीपुरवा निवासी दीपिका (12) पुत्री ब्रजलाल ने अज्ञता कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।
👁 21.7K views
21.7K views
Click


