समाजिक संगठन ने तीन दर्जन परिवार को वितरित किया राशन सामग्री

16981
रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के समाजिक संगठन ने खाद्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। महामारी, कोविड-19 काल में गरीब परिवारों, मंदिर में साधु संतो, दृष्टि बाधितो और मजदूरों को उचित भोजन नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से यूएनडब्ल्यूएफ आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए जरूरतमंद परिवारों तक राशन सामग्री पहुंचाया गया। यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन मानवीय सेवाओं पर समर्पित और केंद्रित है।

सामाजिक संगठन यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन के अरबिन्द श्रीवास्तव (अध्यक्ष) उ.प्र. ने कहा कि संगठन आत्महत्या की रोकथाम, गरीबों की मदद करने, महिला सशक्तिकरण, जानवरों के लिए भोजन और कई अन्य सेवाओं और सामाजिक कल्याण पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

यह कार्यक्रम यूएनडब्ल्यूएफ सामाजिक संगठन की नेशनल प्रेसीडेंट सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता डॉ प्रियंका अरोड़ा की देखरेख में हो रहा है। डा. अरोडा ने कहा कि ऐसे सामाजिक संगठनों के ऐसे कार्यक्रमों को दुनिया भर में काम करने के लिए समर्थन मिलता है और यह संगठन गरीबी रेखा से नीचे के जरूरतमंद परिवार को अन्य कई प्रदेशों में भोजन ओर राशन सामग्री उपलब्ध करा रहा है।

संगठन के अध्यक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन के प्रेसीडेंट डा. जसवीर सिंह ने बताया कि भविष्य में भी यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन समाज और राष्ट्र की मदद के लिए इस प्रकार के तमाम कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रदेश अध्यक्ष और टीम के अन्य सहयोगी संदीप कुमार वरिष्ठ (पत्रकार) दुर्गेश कश्यप (पत्रकार), कुलदीप मिश्रा (पत्रकार), प्रदीप अगृहरि, सिद्दकीक खान ने राशन वितरण में सहयोग किया।

👁 17K views
17K views
Click