मन्दाकिनी गंगा की आरती कर माँगा आशीष

22973

संदीप रिछारिया ( सीनियर एडीटर)

चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मनगरी को उपहारों की बौछार करने की पूर्व संध्या पर प्रमुख सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी व अपर पुलिस महानिदेशक आशुतोष पांडेय ने मन्दाकिनी गंगा की आरती कर ” सब कुछ निर्विघ्न ” निपटने का आशीष माँगा। इस दौरान अधिकारी द्वय ने बृन्दावन से आये मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी, निर्मोही अखाड़ा के महंत ओंकार दास जी, कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदनगोपाल दास व रामायणी कुटी के महंत राम ह्रदय दास जी से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान मन्दाकिनी गंगा आरती समिति के अश्वनी अवस्थी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश तिवारी, अतुल सिंह, हीरो मिश्र, आशीष पांडेय, प्रमेन्द्र सिंह, अमित पांडेय,शिवाकांत पांडेय,शुभम त्रिपाठी आदि लोग व्यवस्था संचालन का काम करते रहे। हजारो लोगो की भीड़ मौजूद रही।

👁 23K views
23K views
Click