कान का झुमका छीनकर बाइक सवार फरार

20098

डलमऊ रायबरेली – तू डाल डाल मैं पात पात यह कहावत इस समय डलमऊ पुलिस पर सटीक बैठ रही है जहां एक ओर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर चोरों को जेल भेजकर पुलिस अपनी वाहवाही लूट रही है वहीं पर दिनदहाड़े बाइक सवार महिला के कान से झुमका नोच कर फरार हो रहे हैं और पुलिस हवा में तीर चला रही है ताजुब तो तब होता है जब इतनी बड़ी वारदात की सूचना कोतवाली प्रभारी तक नहीं पहुंचती और कोतवाली के सिपाही व दरोगा घटनास्थल तक पहुंच जाते हैं ऐसा कई बार हुआ है बताते चलें कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरद्वारा पखरौली निवासी महेश पाल की पत्नी पूर्णिमा पाल अपने पिता प्रभाकर लाल के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने मायके सबीसपुर अरखा ऊंचाहार के लिए निकली थी जैसे ही वह गयादीन मौर्य महाविद्यालय के समीप पहुंची पीछे से फिल्मी स्टाइल में आए तीन बाइक सवार युवकों ने महिला के दोनों कान से झुमका नोच लिया जिससे उसके कान फट गए बाइक सवार झुमका नोच कर वन विभाग के बगल से निकले रास्ते से भीमगंज की तरफ भाग निकले दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई पीड़ित के द्वारा इसकी सूचना सबसे पहले अपने पति महेश को दी गई और उसके बाद सूचना डलमऊ पुलिस को मिली मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने निशानदेही के आधार पर जांच शुरू की लेकिन कुछ भी हाथ न लगा और पुलिस लकीर पीटते रह गई वहीं कोतवाली पुलिस तहरीर लेना भी मुनासिब नहीं समझा अभी एक दिन पूर्व ही मुराई बाग लालगंज रोड पर बहाई चौकी के आसपास भी एक महिला के कान से झुमका नोचने का मामला आया था लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल के नाम पर इतिश्री कर ली थी । वही इस बाबत कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह से जानकारी ली गई तो बताया कि इस प्रकार की कोई घटना की जानकारी हमें नहीं है ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 20.1K views
20.1K views
Click