समझौता न करने पर दबंगों ने युवक को पीटा

4971

रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। अदालत में विचाराधीन मुकदमे के लिए समझौता न करने पर नाराज पड़ोसी दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल ने पुलिस को सूचना दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी राजाबाबू (40) पुत्र सेवक गुरुवार को सुबह दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी दबंगों ने उसकी लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घायल ने बताया कि एक साल पहले पड़ोसी दबंगों ने उसके मकान में आग लगा दी थी। उसने पड़ोसी दबंगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। अदालत में यह मुकदमा विचाराधीन है। बताया कि दबंग इस मामले में समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने की खुन्नस में उसके साथ मारपीट की।

👁 5K views
5K views
Click