फांसी लगाकर युवक ने घर में की आत्महत्या

2807

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरकोला इलाके का मामला ।

बांदा। शनिवार की देर शाम एक युवक ने अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक खेती-किसानी करता था।

मिली जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरकोला कला मजरा लोधन पुरवा निवासी धर्मराज (32) पुत्र रामसिया ने शनिवार की देर शाम अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इस पर परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने आनन-फानन में किसी तरह से दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पिता के साथ खेती-किसानी का काम करता था। उसके दो पुत्र और एक बेटी है। आत्महत्या का कारण परिवार के लोग नहीं बता सके।

👁 2.8K views
2.8K views
Click