दो युवतियों समेत तीन ने जहर खाया

12531

रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों समेत तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत खराब होने पर परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका उपचार किया जा रहा है।

चिल्ला थाने के बंबिया गांव निवासी संध्या (22) पत्नी आशू तिवारी ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की दोपहर को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी बेला देवी (18) पुत्री राजाराम ने भी बुधवार की रात को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। इसी तरह मटौंध थाने के बोधीपुरवा गांव निवासी ब्रजमोहन (33) पुत्र प्रेम कुमार ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहां उसका उपचार किया जा रहा है।

👁 12.5K views
12.5K views
Click