बाइक सवार बदमाशों ने युवकों की पिटाई कर मोबाइल छीना

19008

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

लालगंज (रायबरेली) । दो दोस्तों का गांव के बाहर रात के अंधेरे में टहलना मंहगा पड़ गया। बाइक सवार बदमाशों ने युवकों की पिटाई कर दी और उनके मोबाइल छीन कर फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे ढ़कवा मजरे अम्बारा पश्चिम गांव निवासी विशाल अपने साथी अर्जुन यादव के साथ गांव के बाहर रविवार की रात लगभग 8 बजे बैठा बाते कर रहा था। तभी वहां पर बाइक सवार दो बदमाश आ गए और उनके मोबाइल छीनने लगे। युवकों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। युवकों ने बताया कि मोबाइल लुटेरो में से एक को उन्होंने पहचाना है औरोपित बदमाश उनके गांव का ही युवक बताया गया है। युवकों ने बताया कि जून माह में ही गांव तथा इर्दगिर्द के गांवो में मोबाइल छिनैती हो चुकी है। लेकिन अब तक किसी मामले का पुलिस ने खुलाशा नही किया है जिससे बाइकर्स बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वह आए दिन लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।

👁 19K views
19K views
Click