अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल यात्री की मौत

12039
रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

लालगंज (रायबरेली) । सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। क्षेत्र के रणगांव निवासी परशुराम उर्फ बब्बन सिंह पुत्र हनुमान सिंह मंगलवार की रात लगभग 9 बजे पूरे खारा गांव में आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। वह पैदल ही घर की तरफ जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने परशुराम को टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चचेरे भाई राकेश सिंह ने मामले का शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया है। परशुराम की मौत पर पत्नी संजू, पुत्र राजकरन आदि का रो-रो कर बुरा हाल है।

👁 12K views
12K views
Click