एक बार फिर एसजेएस ऊँचाहार ब्रांच का बजा डंका

18042

ऊंचाहार रायबरेली-एस0जे0एस0 ऊँचाहार के मेधावी छात्र -छात्राओं ने फिर लहराया परचम। विद्यालय ने सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उच्च मापदंड के साथ कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र मास्टर राज श्रीवास्तव 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रगति अग्रहरि 96.8%, शैलेंद्र साहू 96.4%, प्रिंस कुमार साहू 96.2%विजेता सिंह 96%,अमय श्रीवास्तव 95.2%,शशिभूषण पांडेय 94.4%, राजकमल दीक्षित 93.8%,आशुतोष यादव 93.8% आयुषी व ऋषि मिश्रा ने 92.8 ,शिखा 92%,आयुष सिंह 91.4 %,सेजल वैश्य 91% प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया। प्रबंधक श्री अनुज सिंह जी,कोषा-अधिक्षिका जी श्रीमती प्रियंका सिंह जी तथा विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती हिना कौसर जी ने लड्डू खिलाकर बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किए। बच्चों, अभिभावकों तथा अध्यापकों में गजब का हर्षोल्लास देखने को मिला। श्रीमती अंकिता सिंह ने भी बच्चों को उनकी इस उपलब्धि पर ढेरों शुभकामनाएं तथा आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर सुरेंद्र राम ,प्रसून, एज़ाज आलम,आशीष, अजय, अतुल, नवनीत,कंचन, नीतू सिंह, सिया चंद्रा, रश्मी, सपना, ज्वाला, जया, जाहिदा तथा श्रीमती एकता श्रीवास्तवा आदि ने भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 18K views
18K views
Click