पुलिस ने सामान सहित चोर को किया गिरफ्तार, कुछ दिन पहले भी हो चुकी हैं स्कूल में चोरी

10459

परशदेपुर (रायबरेली) डीह थाने की परशदेपुर पुलिस ने चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा बारा में कुछ समय पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए को चोर को समान सहित गिरफ्तार करके अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया।
बताते चले कि तक़रीबन 1 माह पूर्व हुई चोरी के जुर्म में पुलिस ने चोर को चोरी के समान के साथ पकड़ लिया।।चौकी प्राभारी पंकज राज शरद ने बताया कि चोरी के जुर्म में आकाश (16 वर्ष) पुत्र पिंटू निवासी काजी का पुरवा पोस्ट परशदेपुर थाना डीह को गिरफ्तार कर लिया।पूछने पर जुर्म स्वीकार करते हुए आकाश ने बताया है कि मैंने चोरी आज से तकरीबन 1 महीने पहले की थी मेरा ससुराल बारा गांव में ही है तो मैं अक्सर वहां आता जाता रहता था । मैंने रात में ताला तोड़कर स्कूल में रखे 2 सिलेंडर दो सिलाई मशीन और दो बर्तन चोरी कर लिए थे। चौकी प्राभारी पंकज राज शरद ने बताया कि आकाश के पास से 2 सिलेंडर एक स्टील की परात बरामद कर लिया बाकी समान उसने बेच दिया। आकाश के खिलाफ मुक़दमा लिख कर अग्रिम कारवाही की जा रही है।

एडवोकेट शम्शी रिजवी रिपोर्ट

👁 10.5K views
10.5K views
Click