मुर्तिहाबाबा धाम पर धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

18014

(भक्तों ने जमकर प्राप्त किया भजन संध्या एवं संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आनंद )

सांगीपुर, प्रतापगढ़
जनपद के सांगीपुर ब्लाक स्थित मंगापुर के पूरे बदौवन में विराजमान मुर्तिहा बाबा धाम (मंदिर) पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भजन संध्या एवं संगीतमय सुंदरकांड के पाठ के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।
भक्तों ने भजन गायक आदर्श उपाध्याय आदि की टीम द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या एवं गांव के युवाओं संतोष तिवारी, अभिषेक तिवारी, मोहित मिश्रा, सिद्धार्थ उपाध्याय शैलेश तिवारी अर्जुन कोरी, राम जी उपाध्याय, राजेश कोरी, अभिषेक दीक्षित, शिवम तिवारी, प्रवेश तिवारी, सत्यम उपाध्याय, शुभम तिवारी, शशांक तिवारी आदि द्वारा प्रस्तुत सुंदरकांड के पाठ का जमकर आनंद प्राप्त किया।
शुभ मुहूर्त में अर्धरात्रि के समय जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो भक्तों द्वारा
जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी
की धुन के साथ श्री कृष्ण का जयघोष आज भी भक्तों एवं गांव वालों के कान में गुंजायमान है।
इस अवसर पर बाबा अमरनाथ धाम के मुख्य पुजारी पंडित राजाराम उपाध्याय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम मनोहर तिवारी, बिंदेश्वरी उपाध्याय, पंकज मिश्रा, प्रेम तिवारी, मनोज तिवारी, संदीप विश्वकर्मा, संजय तिवारी, अजय तिवारी एवं भजन संध्या के कलाकारों को राधे-राधे पट्टिका भेंटकर सम्मानित किया गया।
आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

👁 18K views
18K views
Click