डलमऊ में शुरू हुई रायबरेली मूवी की शूटिंग

6404

डलमऊ रायबरेली – रायबरेली की संस्कृति पर आधारित बनने वाली राय बली मूवी की शूटिंग डलमऊ के गंगा घाट पर सोमवार को प्रारंभ हो गई मुंबई से आए हुए फिल्मी कलाकारों की टीम ने सुबह से ही पहुंच कर शूटिंग से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी दोपहर बाद डायरेक्टर अभिषेक चड्डा एवं असिस्टेंट डायरेक्टर विनीता मेहता के दिशा निर्देशन में मूवी की शूटिंग प्रारंभ की गई अभिनेता गौरव कुमार जो मूलतः रायबरेली के रहने वाले है के अभिनय से परिपूर्ण इस मूवी की ज्यादातर शूटिंग रायबरेली में ही होनी है

फिल्म के निर्देशक अभिषेक चड्डा ने बताया कि रायबरेली का नाम दुनिया के कोने कोने में हो इसलिए इस मूवी की ज्यादातर शूटिंग रायबरेली में ही करने का निर्णय लिया गया है फिल्म राय बली की संस्कृति पर आधारित एवं मनोरंजन से भरपूर होगी फिल्म के प्रोड्यूसर विनीत राइटर इनायत अली कैमरामैन अजहर शैक्ख फिल्म के अभिनेता गौरव कुमार अजहर मिर्जा एवं जब्बार होंगे डर फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए सुबह से ही लोगों का जमावड़ा डलमऊ के गंगा घाट पर लगा रहा डलमऊ की सुंदरता पर काफी दिनों बाद बन रही इस फिल्म को लेकर लोगों में चर्चाएं बनी रहे ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 6.4K views
6.4K views
Click