खेड़ा शिलाजीत में दो दिवसीय दंगल का आयोजन

15446

पहले दंगल में चौदह कुश्तियां सम्पन्न हुई

हमीरपुर –सोमवार को सरीला क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। पहले दंगल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन घनश्याम अनुरागी ने फीता काटकर एवँ पहलवानों के हाथ मिला शुभारंभ किया गया। दंगल में विनय धौहल ने नरेन्द्र इटरा आश्रम को दांव फसा कर चित कर दिया। लखनउ के जितेन्द्र ने कन्नौज के इमरान को पटकनी दी। मोंटी हरियाणा ने अशोक प्रतापगढ़ को चित कर दिया। धौहल के ऊदल ने चंडीगढ़ के मुन्नू को दाव में फंसा कर चित कर दिया। मेरठ के संजय व रहटिया के मंगल एवं भरत राजस्थान व रवि इटरा आश्रम, राहुल पंजाब व बाल किशुन मवई,बालमुकुंद झांसी व भीम आगरा के बीच कुश्ती बराबरी पर रहीं। इसी प्रकार चौदह कुश्तियां सम्पन्न हुई। रैफरी की भूमिका भूरा पहलवान ने निफाई।इस मौके पर ग्राम प्रधान,पूर्व प्रधान सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

👁 15.4K views
15.4K views
Click