किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में रायबरेली अव्वल, सीएम योगी ने किया सम्मानित

16567

लखनऊ – धान क्राफ्ट कटिंग में किसान उदय कुमार को मिला प्रदेश में प्रथम पुरस्कार

लखनऊ में आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए किसानो, कृषि उद्यमियों, कृषि वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया। किसान सम्मान दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।देश के किसानों के हितों में चौधरी चरण सिंह जी के द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए। वर्तमान धान की फसल में उन्नत खेती करने वाले किसानों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में रायबरेली जिले के किसानों ने अच्छी उपज प्राप्त कर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। क्रमशः ओया निवासी उदय कुमार को प्रथम व डीह क्षेत्र के राधेश्याम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित करते हुए उदय कुमार को एक लाख रुपए व राधेश्याम को पचहत्तर हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसान उदय कुमार ने दस बीघे के काश्तकार है। उन्होंने ने प्रति बीघे चौबीस कुंतल पचहत्तर किलो की धान की उपज तैयार की है।

अनुज मौर्य/एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 16.6K views
16.6K views
Click