संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से घर का सामान राख

8010

लालगंज(रायबरेली)!गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में उस वक्त हडकंप मच गया जब अचानक आग की लपटों ने कमरे में रखे सामान को अपने आगोश में ले लिया और जलाकर राख कर दिया!जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुर वलौली गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र सहदेव के घर में आग लग गई!बताया जाता है कि मोमबत्ती जलाकर फ्रिज के ऊपर रख दी गई थी और धीरे-धीरे मोमबत्ती पिघलती रही और इस दौरान कुछ देर बाद फ्रिज में आग लग गई और इस बाबत कमरे में रखे टेलीविजन,साइकिल,आलमारी,
बेड व अन्य जरूरी घरेलू सामान को आग ने अपनी आगोश में ले लिया और जलाकर राख कर दिया!वहीं ग्रामीणों ने इस दौरान घटना की सूचना फायर ब्रिगेड लालगंज को दी,लेकिन फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया!वहीं कमरे में राकेश कुमार व उनकी पत्नी रेखा तथा पुत्र रुद्र व रचित मौजूद थे,जिन्हें समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया गया!

संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 8K views
8K views
Click